छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

ग्राम खमरिया एम में 57 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

विधायक ने ग्रामीण विकास मे नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त घोषणा की, कहा— गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता

The narad news 24,,,,,बेमेतरा,,,,,,। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया एम में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कुल 57 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख है। इसके अतिरिक्त नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण सहित माध्यमिक विद्यालय भवन से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने ग्राम के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये की नाली निर्माण की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विधायक श्री दीपेश साहू ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को विकास की सौगात दी। इन कार्यों से गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामीणों के जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

 

उप स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

 

ग्राम खमरिया एम में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इससे ग्राम खमरिया एम सहित आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। सामान्य बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

 

विधायक दीपेश साहू का संबोधन— ग्रामीण विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं

 

इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त गांव ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्राम खमरिया एम में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और इससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल होगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तरह आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो।

 

विधायक श्री साहू ने आगे कहा कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम खमरिया एम में 57 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ग्रामीण विकास के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त घोषणा भी की गई है। हमारा प्रयास है कि गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ हों, ताकि ग्रामीणों को बेहतर जीवन जीने के अवसर मिलें।

 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनका दायित्व है। ग्रामवासियों के सहयोग और विश्वास के साथ बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

 

जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों की रही उपस्थिति

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रीतिनिधि बलराम पटेल, जिला पंचायत सभापति श्री प्रीतम चंदेल , मंडल अध्यक्ष श्री सेवाराम साहू, जनपद सदस्य श्री नीरज राजपूत, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी अश्वंत निषाद, श्री रोहित साहू, श्री लीलाराम साहू, देवरबीजा सरपंच श्री हेमलाल देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सूखेन्द यादव, सरपंच श्रीमती सुकून स्वरूपा नंद साहू, उपसरपंच श्री गुलाब राम साहू, श्री मयंक यादव, श्री दलहरण साहू, श्री शिवदयाल सिंह, श्री भीसे राम साहू, श्री पिंटू साहू, श्री नकुल जी, श्री रामविलास साहू, श्री नकुल साहू, श्री शिवप्रसाद साहू, श्री जयलाल, श्री मानसिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

ग्राम खमरिया एम में उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण तथा 10 लाख रुपये की अतिरिक्त घोषणा ग्रामीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker