RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

धरसीवां के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य आगाज विधायक अनुज शर्मा की पहल पर पुनर्जीवित हुआ क्षेत्र का गौरवशाली इतिहास।

मुख्यमंत्री ने दी 136.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात; भूमिपूजन और लोकार्पण संपन्न।

The naradnews24,,,,,, रायपुर,,,,,,,तहसील कार्यालय धरसीवा का नवीन भवन का लोकार्पण   नगर पंचायत कुंरा अब अपने पुराने नाम कुंवरगढ़ से जाना पहचाना जाएगा धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के कुँवरगढ़ नगर के इतिहास में आज एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया। स्थानीय विधायक श्री अनुज शर्मा की विशेष पहल और प्रयासों से आयोजित ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित कर उसे नई पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का विधिवत आगाज किया। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

*136.80 करोड़ की सौगातों से चमकेगी धरसीवां की तस्वीर*

महोत्सव के इस यादगार अवसर को मुख्यमंत्री ने विकास की सौगातों से और भी खास बना दिया। उन्होंने धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कुल 136.80 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की अधोसंरचना, शिक्षा और जनसुविधाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

 

*सांस्कृतिक पहचान को मिली नई उड़ान*

विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुँवरगढ़ महोत्सव के माध्यम से अब यह क्षेत्र अपनी विशिष्ट पहचान को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा। इस आयोजन ने न केवल स्थानीय लोगों में उत्साह का संचार किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़ने का एक सशक्त मंच भी प्रदान किया है। आगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अपनी संस्कृति व इतिहास को याद रखने वाला समाज ही उन्नति करता है और विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र को खोई हुई पहचान मिल रही है। उन्होंने धरसीवां में 136.80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए इसे सांस्कृतिक संरक्षण के साथ ‘स्वर्णिम युग’ की शुरुआत बताया। “कुँवरगढ़ महोत्सव जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में ‘मील का पत्थर’ साबित होंगे। कुँवरगढ़ जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजकर जन-मानस तक पहुँचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”उन्होंने विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव हमारी गौरवशाली परंपराओं और लोक संस्कृति के संरक्षण का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

 

*’छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति हमारी आत्मा है।’- विधायक अनुज*

आज कुँवरगढ़ की इस पवित्र माटी में खड़े होकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मैं यहाँ सिर्फ आपके प्रतिनिधि के रूप में नहीं आया हूँ, बल्कि सच कहूँ तो मैं इस कुँवरगढ़ की माटी का कर्ज उतारने आया हूँ। इस दिन के लिए मै विधायक बनने के बाद से लगातार दो वर्षों से प्रयासरत था जो आज जाकर पूरा हुआ है| रायपुर जिले के सबसे बड़े गाँव ‘कुंरा’ का इतिहास राजा कुँवर सिंह गोंड की महान विरासत और शौर्य से जुड़ा है। यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के विशेष सहयोग और आशीर्वाद से हम इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को पुनः जन-जन तक पहुँचा पा रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम धरसीवां को छत्तीसगढ़ की एक ‘मॉडल विधानसभा’ बनाने के लिए संकल्पित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धरसीवां के विकास के लिए विधायक अनुज शर्मा की मांगों को सहर्ष स्वीकार किया और क्षेत्र की प्रगति हेतु विभिन्न विकास कार्यों की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं जिसमे कुंरा नगर पंचायत का नाम बदलकर कुंवरगढ़ किया जाएगा, कुंरा में गौरवपथ निर्माण, खेल मैदान तथा रानींसागर तालाब का सौंदर्यीकरण को घोषणा। इसके साथ ही खारून नदी में एनीकट, टेकारी मार्ग का चौड़ीकरण, ग्राम गुमा में पुलिस चौकीं स्थापना शामिल रहा।

नगर में पहली बार हो रहे इस महोत्सव को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय शिल्प की प्रदर्शनी और ऐतिहासिक महत्व पर आधारित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।महोत्सव में क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।

इस कार्यक्रम में पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन,विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू ,भाजपा रायपुर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष श्याम नारंग,देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक, अध्यक्ष नगर पंचायत कुंरा गोविंद साहू ,अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसींवा शकुंतला दिलेन्द्र सेन , अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा टिकेश्वर मनहरे ,अध्यक्ष नगर पंचायत ख़रोरा सुनीता अनिल सोनी उपस्थित रहें।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker