BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़देशदेश विदेश

देश में रोज नफरत फैलाने वाली कांग्रेस का नफरत पर ज्ञान देना हास्यास्पद :देवलाल ठाकुर

रोज वैमनस्यता फैलाने वाले कांग्रेस के ऑफशियल पेज सहित कई कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगना चाहिए : देवलाल ठाकुर

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में युवा कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा की पोस्ट पर शिकायत को भाजपा ने ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ को चरितार्थ करने वाला कृत्य बताया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कांग्रेस के ऑफशियल पेज से रोज आपत्तिजनक पोस्ट होते हैं। कई कांग्रेस के नेता भी रोज सोशल मीडिया पर लोगों की भावना को आहत करने वाले पोस्ट करते हैं। ऐसे में उन पर बैन लगना चाहिए।

 

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस न केवल सोशल मीडिया पर नफरत फैला रही है बल्कि कांग्रेस कुछ बड़ी साजिश रच रही है।

श्री देवलाल ठाकुर ने कहा कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार के रहते प्रधानमंत्री मोदीजी की हत्या की साजिश की गई थी। तब एक वीडियो गेम भी आया था जिसमें उस पूरे षड्यंत्र का ब्लू प्रिंट बनाया गया था। अब एक सर कटा फोटो पोस्ट कर कांग्रेस निस्संदेह एक बड़े षड्यंत्र में शामिल हो रही है, ऐसा आभास हो रहा है। सर तन से जुदा वाले नारों के साथ कांग्रेस का जुड़ना बड़ी साजिश की तरफ संकेत कर रहा है।

 

ठाकुर ने कहा कि उल्टे चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज पर बजाय शर्मिंदा होने, माफी मांगने के स्थान पर कांग्रेस रोज यही कृत्य कर रही है, इससे यह आभास होता है कि निश्चित ही यह भी कांग्रेस की रणनीति ही है। उन्होंने कहा कि पंकज झा सोश्यल मीडिया पर भी एक विनम्र हस्तक्षेप के लिए जाने जाते हैं। झा के बारे में अशोभनीय बयानबाजी और झूठी शिकायत करने के पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के सजायफ़्ता प्रवक्ता ने पहलगाम नरसंहार को जायज ठहराते हुए पोस्ट किया। गांधी परिवार के दामाद ने सीधे तौर पर उस हमले को सही ठहराया, उस पर शर्मिंदा होने के बदले कांग्रेस कार्यकर्ता का झूठा प्रोपेगंडा रचना यह दिखाता है कि निस्संदेह कांग्रेस में भीतरखाने किसी बड़े षड्यंत्र की रूप रेखा बन रही है। उन्होंने कहा कि कल ही तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने नक्सलियों के सपोर्ट में भी पहल की है। इससे पहले कल ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गृह मंत्री को स्वर्ग पहुंचाने, यमराज के पास भेजने जैसा बेहूदा बयान दिया है।

 

श्री ठाकुर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में संवेदनशील हालात के बावजूद कांग्रेस के कई नेताओं ने फेसबुक पर जहर उगलने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ से ही कांग्रेस के पूर्व विधायक ने भारत के युद्ध हारने तक की वाहियात और बेतुकी भविष्यवाणी कर दी थी। युवा कांग्रेस को चाहिए कि कांग्रेस के अपने तमाम नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोले। कांग्रेस का कृत्य निंदनीय और दंडनीय है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker