BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से जनता को लूटा जा रहा,,कांग्रेस

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट परिवहन विभाग के अलावा बाहर भी लगाने की छूट दिया जाये

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/29 अप्रैल 2025। पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम से मची लूट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से आम जनता को लूटा जा रहा है परिवहन विभाग से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता के चलते आम जनता परेशान हो रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की परिवहन विभाग में पंजीयन के बाद आम जनता को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट परिवहन विभाग के चिन्हित संस्थाओं के अलावा बाहर से भी लगवाने की छूट दी जाए इससे आम जनता को सस्ते दरों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिल जाएगा अन्य राज्यों में जिस दर पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जा रहा है, उसी दर पर छत्तीसगढ़ में भी हाई सिक्योरिटी नंबर लगाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद रोज नए आदेश देकर जनता को परेशान किया जाता है। परिवहन विभाग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जो 50 रु से 60 रु में बनता है उसके लिए 10 गुना की वसूली भाजपा की चंदा एवं मुनाफाखोरी का प्रमाण है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को परिवहन विभाग में अनिवार्य करने के बाद जिन एजेंसियों को कम दिया गया है उन एजेंसियों से भाजपा मोटी रकम वसूल रही है और आम जनता का जेब सरकारी सील लगाकर लूटा जा रहा है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker