BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGकानून व्यवस्थागरियाबंद।छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

गरियाबंद ख़ास ख़बर,,,,कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव के सुरक्षा व्यवस्था छोड़कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकलने से मचा हड़कंप

Gariaband special news,,,Congress MLA Janak Dhruv left the security arrangements and went on a tour of Naxal affected area, created a stir.

 

The narad news 24,,,,,गरियाबंद। जिले से एक बडी खबर निकलकर सामने आ रही है। प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव बुधवार को अपने सुरक्षा व्यवस्था को नहनबीरी मैनपुर निवास में छोडकर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में जनसम्पर्क के लिए निकले। इसकी जानकारी लगते ही प्रशासन स्तर में हड़कंप मच गया।

बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कई इलाके काफी घोर नक्सली क्षेत्र में हैं। साथ ही काफी संवेदनशील क्षेत्रों में माने जाते हैं। बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकलने से पहले मैनपुर लोक निर्माण विभाग के सामने पत्रकारों से चर्चा की।

विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए तीन माह हो चुके हैं। देवभोग में आवास उपलब्ध कराने कई बार मांग कर चुका हूँ। अब तक आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है । मैनपुर नाहनबिरी स्थित अपने आवास में स्वयं के खर्च से सुरक्षा व्यवस्था करवाया हूँ । उन्होने कहा कि मेरे पास देवभोग में आवास की व्यवस्था नहीं है। मेरे स्वंय के रहने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मै अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा रखुंगा। इस मामले से कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका हूँ।

विधायक जनक ध्रुव ने कहा मै विपक्ष का विधायक हूँ। शायद इसीलिए मेरी सुरक्षा और रहने के लिए निवास की व्यवस्था नहीं की जा रही है । विधानसभा क्षेत्र बहुत बडा है। देवभोग क्षेत्र के लोगों को मुुझसे मुलाकात करने के लिए 100 किलोमीटर दूर आना पडता है।

 

क्या कहते है एसडीओपी पुलिस मैनपुर

 

इस सबंध में चर्चा करने पर मैनपुर एसडीओपी बाजीलाल सिंह ने बताया कि विधायक जनक ध्रुव को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है। आवास उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का काम है।आज उनके सुरक्षाकर्मी थाना में पहुंचकर जानकारी दिए हैं कि विधायक जनक ध्रुव बैगर सुरक्षा के दौरे पर निकल गए हैं। एसडीओपी बाजीलाल सिंह ने कहा कि विधायक की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है और इसकी सूचना देवभोग थाना में दे दी गई है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker