आयुर्वेद की आड़ में एलोपैथिक दवाओं का खेल? गुजरा गांव में दो डॉक्टरों पर गंभीर आरोप
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत गुजरा से एक चौंकाने वाला मामला
धमतरी | दा नारद न्यूज 24
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत गुजरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर कथित रूप से एलोपैथिक दवाओं के उपयोग और बिक्री का खेल चल रहा है। “नव्या आयुष पंचकर्म” नाम से संचालित एक क्लीनिक के संचालक डॉक्टर सी.एस. साहू और ए.एस. साहू पर गंभीर आरोप लगे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, क्लीनिक में मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार का दावा किया जाता है, लेकिन जब पर्चियां दी जाती हैं तो उनमें एलोपैथिक दवाओं के नाम लिखे होते हैं। इससे न केवल मरीजों में भ्रम की स्थिति बन रही है, बल्कि इलाज की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी क्लीनिक से जुड़ी एक दवा दुकान भी संचालित की जा रही है, जहां उन्हीं दवाओं की बिक्री की जा रही है जो पर्चियों में लिखी जाती हैं। इससे आर्थिक लाभ के उद्देश्य से मरीजों को गुमराह करने की आशंका भी जताई जा रही है।
इस मामले ने गांव में आक्रोश और चिंता दोनों पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुर्वेद के नाम पर उनके विश्वास के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और आर्थिक शोषण भी हो रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित स्वास्थ्य विभाग को इस पूरे मामले की जानकारी है?

hdrForward: 6; shaking: 0.001613; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0003,0.0000;
brp_del_sen: 0.1500,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;

hdrForward: 6; shaking: 0.000085; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0002,0.0000;
brp_del_sen: 0.1500,0.1500;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;
यदि हां, तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तत्परता दिखाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।


