BREKING NEWSRIAPURRIAPUR BREKING NEWSउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़पत्रकारपश्चिम विधायक राजेश मूणतपुलिस प्रशासनमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनरक्षामंत्री राजनाथ सिंहरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरायपुररायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर ग्रामीण विधायकरायपुर दक्षिणरायपुर दक्षिण विधायकरायपुर पुलिस

*रायपुर: ट्रैफिक चौकों पर अवैध वसूली की चर्चा, सूत्रों ने लगाए गंभीर आरोप

टाटीबंध से पचपेड़ीनाका तक कई पॉइंट्स के नाम आए सामने, DCP से संज्ञान लेने की अपील

* रायपुर | 20 अप्रैल 2026

राजधानी

रायपुर के कई ट्रैफिक पॉइंट्स पर अवैध वसूली की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटीबंध, भनपुरी, पंडरी, फाफाडीह, तेलीबांधा, शारदा चौक और पचपेड़ीनाका जैसे व्यस्त चौकों पर तैनात कुछ कर्मचारियों पर वाहन चालकों से वसूली के आरोप लग रहे हैं।

सूत्रों का दावा है कि इस काम में संजीत सिंह, उमेश, संदीप मिश्रा टाटीबंध यातायात के कर्मचारी, भनपुरी से धनराज कुर्रे, पंडरी से सेठ दीवान, फाफाडीह से सिदार, तेलीबांधा से लम्बोदर साहू, शारदा चौक से राजपूत और शानू जागरे, पचपेड़ीनाका से कुलेश्वर राजपूत के नाम सामने आ रहे हैं। चर्चा है कि ये लोग कथित रूप से “TI के खास” माने जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये आरोप सही हैं तो DCP ट्रैफिक को मामले का संज्ञान लेकर जांच करानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को लाइन अटैच किया जाना चाहिए। DCP के ट्रांसफर की अटकलों के बीच लोग चाहते हैं कि जाने से पहले इस मामले में कार्रवाई हो।

*पुलिस का पक्ष:*
इस संबंध में DCP ट्रैफिक कार्यालय से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। खबर लिखे जाने तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।

 

यह खबर सूत्रों से मिली जानकारी और स्थानीय चर्चा पर आधारित है। पोर्टल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। सभी पक्षों का वर्जन आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker