BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़पूर्व विधायक रायपुर पश्चिमरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवार के हित में निजी विद्यालयों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण हेतू मुख्यमंत्री जी को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला कलेक्टर ने निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के पुस्तकों के मूल्यों के निर्धारण सुनिश्चित करने आदेश निकाला, इसी आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी यह व्यवस्था लागू हो

 

 

The Narad news 24,,,,,,रायपुर (छत्तीसगढ़)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ के मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवार के हित में निजी विद्यालयों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण हेतू मुख्यमंत्री जी को एक पत्र प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हाल ही में मध्यप्रदेश के भिण्ड जिला के कलेक्टर द्वारा निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण करने हेतु आदेश निकाला गया है, जिसमें कक्षा 1 से 2 तक 800 रूपये, कक्षा 3 से 4 तक 900 रूपये, कक्षा 5 के लिए 1000 रूपये एवं कक्षा 6 से 8 तक 1200 रूपये राशि सुनिश्चित की गई है। उसी आदेश को आधार मानकर छत्तीसगढ़ में भी निजी स्कूलों की पुस्तकों के मूल्यों का निर्धारण करने हेतु छत्तीसगढ़ के मुखिया से उन्होंने निवेदन किया है। उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में महंगाई चरम सीमा पर है जिससे छत्तीसगढ़ में मध्यम एवं निम्न वर्गों के छात्र-छात्राओं के परिवार के ऊपर महंगाई का भार अत्यधिक पड़ रहा है और यह व्यवस्था यदि लागू की जाती है तो निःसन्देह ही छत्तीसगढ़ के पालकों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा और यह एक जनहित का फैसला होगा।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker