BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनबस्तरराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ईडी की कार्रवाई के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया

शराब घोटाले में घिरे लखमा ने ईडी का शिकंजा कसने के बाद कहा है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है

The Narad news 24,,,,,,, रायपुर breking news में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने ईडी की कार्रवाई के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। शराब घोटाले में घिरे लखमा ने ईडी का शिकंजा कसने के बाद कहा है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में मैंने सरकार के खिलाफ बहुत से मामले उठाएं हैं इसलिए मेरे घर पर छापा मारा गया। मैं अनपढ़ हूं अधिकारियों ने गड़बड़ी की, मुझको अंधेरे में रखा गया।

Oplus_131072

उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझसे संपत्ति की जानकारी मांगी है जिसके लिए मैंने समय मांगा है पूरी जानकारी दूंगा। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि उनका और उनके बेटे का मोबाइल ED के अफसर अपने साथ ले गए है। ईडी की टीम कल शाम आठ बजे तक थे, मेरे घर से एक कागज का टुकड़ा तक नहीं मिला। बेड, बिस्तर , चूल्हा सभी जगह जांच किए पूरा घर चेक किए। खाना खाये लेकिन 100 रुपए भी नहीं मिला। कितना संपत्ति है पूछ रहे थे।

 

उन्होंने आगे बताया कि ईडी की टीम ने कोई जबरदस्ती नहीं किया। 2 जनवरी तक सम्पत्ति की जानकारी देने का समय दिया है। शराब घोटाले में अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। आगे कहा कि निकाय, नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए बदले की राजनीती और कार्रवाई की जा रही है। मेरा मोबाइल भी साथ ले गए है। सुशील ओझा के बारे में मुझसे पूछताछ कर रहे थे विधानसभा में मैंने मुद्दा उठाया था इसलिए मुझ पर कार्यवाही किया गया है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker