BREKING NEWSEDUCATIONpm modiदिल्ली ख़ास ख़बरदेशदेश विदेशरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

केंद्रीय बजट में महिला,गरीब, युवा और किसान पर फोकस,मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान

Focus on women, poor, youth and farmers in Union Budget, big announcement for middle class

THE NARAD NEWS 24,,,,,नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के बजट को आज लोकसभा चुनाव के पहले पेश करते समय बड़ी लोकलुभावनी घोषणाएं की। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में हमारा 4 पर फोकस है। बजट में महिला, गरीब, युवा और किसान ही हमारे फोकस में हैं। मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही हाउसिंग प्लान लाने की तैयारी में है, जिससे सभी को सस्ता घर मिलेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सभी लोगों के सिर पर छत देने का काम कर रही है। सरकार 4 करोड़ मकानों का लक्ष्य प्राप्त करने के नजदीक है।
मोदी सरकार ने 70 फीसदी महिलाओं को अपना घर देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस जल्द से जल्द सभी गरीबों को खुद का घर देने का है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब देश का अंतरिम बजट पेश करना शुरू किया तो शुरुआत में कहा कि हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार को उसके शानदार काम के आधार पर लोग फिर से शानदार जनादेश देंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker