CONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीति

65 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, पहली सूची नवरात्रि में, कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में बनी सहमति

THE NARAD NEWS24…………………..कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए 65 सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए हैं। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में चार घंटे तक नामों पर मंथन किया गया। बैठक में 90 सीटों में से 65 पर सिंगल नाम तय हो गए हैं। अन्य एक से अधिक नाम वाली 25 सीटों को लेकर देर रात तक बैठक जारी रही।

जिन सीटों पर नाम तय हो चुका है, उसकी सूची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक स्क्रीनिंग कमेटी के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की अनुमति के बाद नामों पर मुहर लगेगी। पितृ पक्ष व 15 अक्टूबर के बाद नवरात्रि में कांग्रेस की पहली सूची जारी होगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 60 से अधिक सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए गए हैं। एक से अधिक नाम वाली सीटों पर कोर ग्रुप की बैठक में भी निर्णय लिया जाएगा।
स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के अनुसार ज्यादातर सीटों नामों पर तय हो गया है। बैठक में अजय माकन, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहसचिव चंदन यादव, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सह प्रभारी विजय जांगिड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा व पार्टी के वरिष्ठ नेता डा चरणदास महंत मौजूद थे।
25 सीटों पर कई दावेदार
प्रदेश के शहरी, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र की 25 सीटों पर अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। यहां एक से ज्यादा दावेदारों के नाम सामने रखे गए। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी अपनी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसका मिलान स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रस्तुत नामों के साथ हुआ। 25 सीटों में कुछ ऐसी हाईप्रोफाइल सीटें भी हैं, जहां वर्तमान में कई कद्दावर नेताओं की टिकट खतरे में दिखाई पड़ रही है।
इसी हफ्ते खरगे और प्रियंका का दौरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चार अक्टूबर को रायगढ़ दौरे पर रहेंगे, वहीं छह अक्टूबर को पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी कांकेर दौरे पर आ सकती हैं। आचार संहिता के पहले दोनों राष्ट्रीय नेता इन स्थानों पर बड़े कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस की प्रदेश में कई बड़ी सभाएं होंगी। प्रियंका गांधी कांकेर में पंचायती राज सम्मेलन व नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। चुनावी सरगर्मी के बीच इस वर्ष प्रियंका गांधी का यह चौथा व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पांचवां छत्तीसगढ़ दौरा है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button