RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़देश

झांकी के पहले नियम तोड़ते 25 DJ जब्त:चेकिंग अभियान रहेगा जारी

THE NARAD NEWS24……………….रायपुर पुलिस ने झांकी के पहले नियमों का उल्लंघन करते 25 डीजे को जब्त कर लिया है। ये डीजे मालिक तेज आवाज में सिस्टम बजाते हुए लगातार शोरगुल कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया है।

कई पुलिस थानों ने की कार्रवाई

पुलिस ने 29 सितंबर को देर शाम तक कई अलग-अलग इलाकों में तेज आवाज के DJ साउंड की जांच की। जिसमें पुरानी बस्ती थाना,कोतवाली, अभनपुर, आजाद चौक, गुढ़ियारी, तेलीबांधा, आमानाका, सरस्वती नगर और देवेन्द्र नगर टीम ने शोरगुल करते हुए DJ को जब्त किया। इनके कब्जे से पुलिस ने 10 गाड़ियों और 120 साउंड बॉक्स को जब्त किया।

ये कार्रवाई कोर्ट के दिए निर्देशों के अनुसार की जा रहे हैं।
ये कार्रवाई कोर्ट के दिए निर्देशों के अनुसार की जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को भी पुलिस ने ऐसे ही तेज आवाज में शोरगुल कर रहे 15 डीजे पर कार्रवाई की थी। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के दिए निर्देशों और नियमों का उल्लंघन करने वाले डी.जे. और धुमाल मालिकों के खिलाफ रायपुर पुलिस ये अभियान जारी रखेगी।

इन नियमों का करना होगा पालन

ट्रैफिक पुलिस ने तय किए थे ये नियम 1- गाड़ी की बॉडी के बाहर DJ धुमाल का बॉक्स निकला पाया जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत की जाएगी कार्रवाई |

2-साइलेंट जोन में डीजे धुमाल बजाना होगा पूर्णता प्रतिबंधित, जैसे की स्कूल, अस्पताल वाले हिस्सों को इस जोन में रखा गया है।

3- बुकिंग के पूर्व लेनी होगी अनुमति, नजदीकी थाने में देनी होगी जानकारी, बिना अनुमति के डीजे धुमाल बजाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker