BREKING NEWSEDUCATIONHOSPITALRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधरना प्रदर्शन कर्मचारी संघरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

छ ग प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी मिशन संचालक से मिले

सौहाद्र पूर्ण माहौल मे लंबित मांगो के संबंध मे हुई सार्थक चर्चा लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एवं ग्रेड पे के मांग को तत्काल पूर्ण करने का दिया आश्वासन

 

अलग अलग जिलों से आये हुए प्रतिनिधि मंडल मे लगभग 30 लोगों के प्रतिनिधि मंडल के साथ सौहाद्र पूर्ण माहौल मुलाक़ात किया गया

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 20/09/2024 :- छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी लंबित मांगो को लेकर एक बार फिर मिशन संचालक डॉ. जगदीश सोनकर जी से सौहोद्र पूर्ण माहौल मे पुन:मुलाक़ात किया गया। मिशन संचालक के कक्ष में प्रदेश प्रतिनिधि मंडल के द्वारा पूर्व लंबित मांगो पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने एन एच एम कर्मियों के मांगो को शासन स्तर से तत्काल पूर्ण कराने भरोसा दिलाया। प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, कौशलेश तिवारी, पूरन दास के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश भर से आए हुए एनएचएम कर्मियों से सौहाद्र पुण सार्थक मुलाकात हुई।

ज्ञात हो की राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी बहुत लंबे समय से लगातार अपनी मांगो को लेकर संघर्षरत हैं। एन एच एम कर्मियों के लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एवं ग्रेड पे निर्धारण सहित 18 सूत्री माँगों के लिए पिछले जुलाई मे दो दिवस का ध्यान आकर्षण प्रदर्शन किये थे। साथ ही मुख्य मंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों से लगातार भेट कर अपना भी ज्ञापन दिए थे। एन एच एम कर्मचारी लम्बे समय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल सहित सुदूर वनांचल क्षेत्र में लम्बे समय तक अपनी सेवा देते आ रहें हैं । एन एच एम के मिशन संचालक से भेंट हेतु विभिन्न जिलों से आये प्रतिनिधि यों ने बताया की मुलाक़ात सार्थक रही एवं छत्तीसगढ़ एन एच एम के मिशन संचालक महोदय ने आस्वस्त किया है कि मांगें अतिशीघ्र पूर्ण की जायेंगी ।

उक्त प्रतिनिधि मंडल मे गरियाबंद से अमृत राव भोसले , रायपुर से डॉ देवेंद्र कुमार बंजारे,डॉ ज्योति अग्रवाल, डॉ शैलेंद्र पहाड़े, धमतरी डॉ ओमप्रकाश मत्स्य पाल, दीपेश कुमार साहू, यशवंत पटेल, रोशन कुमार, सुरेंद्र यादव, बेमेतरा से नवीन चौहान,तारकेश्वर सिंह, आशीष साहू,जानेश्वरी साहू, प्रिया, विनीत कुमार, प्रणिता बेरा, अशोक उइके, जगदीश प्रसाद कोशले, खेमराज साहू, डॉ शेलेजा कोटरिया, सहित प्रदेश ए एच एम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थिति थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button