एकता ई-रिक्शा चालकों ने विधायक दीपेश साहू को सौंपा ज्ञापन, स्टैंड हेतु स्थायी व्यवस्था की मांग
Ekta e-rickshaw drivers submitted a memorandum to MLA Dipesh Sahu, demanding permanent arrangement for the stand
The Narad News 24,,,,,बेमेतरा: एकता ई-रिक्शा चालक कल्याण संघ, बेमेतरा द्वारा आज स्थानीय विधायक श्री दीपेश साहू को उनके निवास कार्यलय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें नगर के बाजार चौक क्षेत्र में स्थायी ई-रिक्शा स्टैंड स्थापित करने की मांग की गई है।

संघ के अध्यक्ष रामचंद बारले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वर्तमान में संघ के पास कुल 140 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जिनमें 20 महिला एवं 120 पुरुष चालक शामिल हैं। पूर्व में यह सभी चालक विगत 8 वर्षों से थाना परिसर के बाहर से संचालन कर रहे थे, लेकिन 15 अप्रैल 2025 से उन्हें वहां से हटा दिया गया। इससे इन चालकों की आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

विधायक श्री दीपेश साहू ने इस संदर्भ में ई-रिक्शा चालकों की चिंता को जायज़ बताया और कहा:
“रिक्शा चालक हमारे शहर की परिवहन रीढ़ हैं। उनकी आजीविका पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। मैं स्वयं इस मामले को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करूंगा और एक समुचित तथा सुरक्षित स्थान पर स्थायी ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी।”

इस अवसर पर समाज सेवी ताराचंद महेशवरी, अध्यक्ष रामचंद बारले, उपाध्यक्ष निर्मला वर्मा, सचिव फारूख, कोषाध्यक्ष शेष नारायण एवं सलाहकार जावेद कुरैशी सहित सैकड़ो की संख्या मे संघ सदस्यगण उपस्थित रहे।

