EDUCATIONगणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएंछत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमंत्री बृजमोहन अग्रवालमहासमुंदरायपुर दक्षिणरोजगारलाइफस्टाइलविधायकशिक्षा

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया महासमुंद में ध्वजारोहण

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित* *विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई

 

 

*झांकी में मिला स्कूल शिक्षा विभाग को पहला पुरस्कार*

 

The narad news 24,,,,,महासमुन्द  को 26 जनवरी 2024/

75 वां गणतंत्र दिवस समारोह के 74 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।

उसके पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री अग्रवाल ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा व श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व सदस्य युवा आयोग प्रशांत श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, चंद्रहास चंद्राकार, संदीप दीवान, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, वन मंडलशिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

तत्पश्चात् प्लाटून 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., एन.एस.एस महाविद्यालय, जूनियर डिवीजन एन.सी.सी., गाईड, स्काउट, एन.एस.एस बालक-बालिका एवं रेडक्रॉस बालिका के टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 900 छात्र-छात्राओं द्वारा पी.टी. का प्रदर्शन किया गया तथा शिशु संस्कार केन्द्र, शासकीय डी.एम.एस., आशी बाई गोलछा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेजेस हिन्दी माध्यम, सेजेस अंग्रेजी माध्यम एवं सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इसके अलावा 10 विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

*शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया*

 

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली विद्यार्थियों, परेड में शामिल होने वाले वरिष्ठ सशस्त्र समूह, परेड वरिष्ठ समूह, परेड कनिष्ठ समूह एवं प्लाटून कमांडरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, द्वितीय स्थान शासकीय आशी बाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद और तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान स्वास्थ्य विभाग एवं तृतीय स्थान उद्यानिकी/क्रेडा विभाग ने प्राप्त किया।

इसके अलावा परेड वरिष्ठ सशस्त्र समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान नगर सेना महिला प्लाटून ने प्राप्त किया। परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान सीनियर डिवीजन एन.सी.सी, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. महाविद्यालय ने प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान गाईड, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. बालिका (विद्यालय), तृतीय स्थान जूनियर डिवीजन एन.सी.सी. ने प्राप्त किया।

 

(

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker