BALODBhataparaBJPBJP CGBREKING NEWSDHAMTARIDURGEDUCATIONKORBApm modiRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअंबिकापुरआरंग विधायककवर्धाकांकेरकानून व्यवस्थाकोंडागांव कांकेरकोरिया बैकुंठपुरखैरागढ़गरियाबंद।छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग भिलाईधमतरीधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरधार्मिकनारायणपुरपत्थलगांव (जशपुर)बधाई शुभकामनाएंबलौदाबाजारबस्तरबहुजन समाज पार्टीबिलासपुरबीजापुरबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमंत्री बृजमोहन अग्रवालमध्य प्रदेशमहासमुंदराजिमराम भगवान श्री रामरायगढ़रायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकव्यापारशिक्षाशिवरीनारायण जिलासरगुजासुकमासूरजपुर

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए निर्देश संस्कृत विद्यामंडललम में कर्मकांड,ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स होंगे शुरू,

ख़ास ख़बर शिक्षा माफियाओं पर नकेल कसने के लिए केंद्रों की सतत निगरानी की जाएगी : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा विभाग,,,,साल में तीन बार होंगी राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं,राज्य ओपन स्कूल साधारण सभा की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य ओपन स्कूल साधारण सभा की बैठक ली। जिसमे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, बहुत से बच्चे किसी रोजगार में लगे होने से समय के अभाव के कारण ओपन स्कूल में दाखिला लेते हैं ऐसे में उनको पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके पूरा ध्यान रखा जाएगा। राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम पर शिक्षा मंत्री ने चिंता जताते हुए प्रत्येक शनिवार और रविवार को ऑनलाइन क्लास आयोजित करने के निर्देश दिए। इन क्लास में स्वयंप्रभा के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा अब साल में तीन बार आयोजित की जाएगी।

 

 

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, अब माध्यमिक शिक्षा मंडल साल में दो बार परीक्षाओं का आयोजन कराएगा। ऐसे में राज्य ओपन स्कूल को अपने विद्यार्थियों को एक मौका और देना चाहिए।

बैठक में कुछ केंद्रों को बंद करने का सुझाव दिया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने 50 विद्यार्थियों से कम केंद्रों को बंद करने और राज्य में शिक्षा माफियों पर नकेल कसने के लिए केंद्रों की निगरानी के निर्देश दिए।

रायपुर। धर्म और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए अब छत्तीसगढ़ में कर्मकाण्ड,ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के शुरू किए जाएंगे। यह निर्णय आज छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की बैठक के दौरान लिया गया। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् और राज्य ओपन स्कूल की साधारण सभा की बैठक ली।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिए गए। राज्य में सभी जिलों में कक्षा 12 तक के शासकीय संस्कृत विद्यामण्डलम् के स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया । अभी तक राज्य में कुल 95 स्कूल हैं जिनमें से 1 शासकीय,8 अनुदान प्राप्त और 86 है। विभाग की तरफ से नए स्कूल का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने निजी स्कूलों को अनुदान देकर बेहतर ढंग से संचालन के निर्देश दिए। इससे सरकार को नवीन स्कूल बिल्डिंग निर्माण और उसके संचालन के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कक्षा 1 से 4 तक मिलने वाले मानदेय 50 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया है । इसके अलावा कक्षा 5 से 12 तक मिलने वाले मानदेय में भी 50 रुपए की वृद्धि के निर्देश दिए हैं।

इतना ही नहीं विभाग द्वारा पुस्तक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ओपन स्कूल द्वारा उपलब्ध पुस्तकों को आधिकारिक मुद्रक से मुद्रित कराने के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग को पुस्तकों में करीब 30 प्रतिशत राशि की बचत होगी।

 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज में कर्मकाण्ड कराने वालों को सही शिक्षा देने के लिए कर्मकाण्ड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स के शुरू करने के निर्देश दिए जिसका आगामी सत्र से ही संचालन शुरू हो जाएगा।

विद्यामंडलम की परीक्षा संचालन में होने वाली परेशानी को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने को कहा है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker