BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़राजनीति

भूपेश बघेल के बयान पर डॉ रमन सिंह ने किया पलटवार

ग़रीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आँकड़े नहीं सच्ची नीयत ज़रूरी है बाकी 3 दिसम्बर को तय हो जायेगा किसने कितने झंडे गाड़े हैं। : डॉ रमन सिंह

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में कहा कि भाजपा विपक्ष में बैठने की मानसिकता लेकर बैठने को तैयार हैं और उन्हें शंका है कि भाजपा 13 विधायकों का आंकड़ा भी मेंटेन कर पाएंगे या नहीं या उससे भी नीचे जाएंगे। इसके साथ ही भूपेश बघेल ने डॉ रमन के पहली कैबिनेट में आवास देने की घोषणा पर प्रश्न उठाया कि रमन सिंह किस आधार पर आवास देगे, क्योंकि भारत सरकार ने न तो कोई आर्थिक सर्वेक्षण कराया है और न ही जनगणना कराई है।

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि ऐसे खोखले दावों से कुछ नहीं होता है, प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है और जनता कांग्रेस से हिसाब करने के लिए तैयार है आगामी 3 दिसम्बर को तय हो जायेगा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और भाजपा के सुशासन में किसकी जीत होती है।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आगे कहा कि भूपेश बघेल पूछ रहे हैं हम किस आधार पर आवास देने की बात कर रहे हैं तो मैं उन्हें बता दूँ कि ग़रीबों को उनका अधिकार दिलाने के लिये आँकड़ों की नहीं सच्ची नीयत की ज़रूरत होती है बाक़ी जहां तक आवास का प्रश्न है तो मैं भूपेश बघेल को याद दिलाना चाहता हूँ कि यह वही 16 लाख आवास हैं जिसे आपकी सरकार ने गरीबों से छीन लिया था और भाजपा की सरकार बनते ही हम हर जरूरतमंद को पक्की छत देंगे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker