BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़राजनीति

बृजमोहन – मूणत ने शुभ मुहूर्त में दाखिल किया नामांकन।*

बृजमोहन ने कहा सम्पूर्ण प्रदेश में कमल खिलेगा, भाजपा की सरकार बनेगी।

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर//रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल भी मौजूद थे।

नामांकन के दौरान उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा यह नामांकन जीत का आगाज है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी और रबड़ी बांटने में विश्वास नहीं करती। भाजपा का उद्देश्य जन-जन के कल्याण का होता है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठे और वो समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े, उनका भविष्य सुरक्षित हो ऐसी सोच भाजपा की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल की सरकार में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ था। परंतु आज की कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है।

बृजमोहन ने कहा कि बीते पांच सालों में प्रदेश की हालत देखकर प्रदेश की जनता ने अब विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। निश्चित ही अब सम्पूर्ण प्रदेश में कमल खिलेगा और हमारा छत्तीसगढ़ पुनः खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker