छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहू

भक्त माता कर्मा जयंती एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, ग्राम भटगांव को दी विकास कार्यों की सौगात

The narad news 24,,,,,,,,बेमेतरा,,,,,, आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटगांव में ग्रामीण साहू समाज एवं ग्राम पंचायत भटगांव मे इकाई साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री साहू द्वारा भक्त माता कर्मा के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया और ग्रामवासियों को इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की सौगात देते हुए शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें समाजहित में कार्य करने और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विधायक श्री साहू ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य, गांव-गांव में सीसी रोड और नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन, तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसे अनेक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

 

उन्होंने आगे कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है और आने वाले समय में भी विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी।

 

विधायक साहू ग्राम पंचायत सरपंच की मांग पर ग्राम भटगांव मे एक सर्वसुविधा युक्त सामुदायिक भवन एवं दो सीसी रोड़ की घोषणा की l

 

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री साहू ने ग्रामवासियों को कर्मा जयंती एवं हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

कार्यक्रम सरपंच संघ अध्यक्ष रघुवीर पिंटू सिन्हा मनहरण साहू सरपंच, कैलाश साहू किशन साहू भिखु साहू कुशल साहू उमाशंकर साहू रामकुमार साहू लेखु राम साहू दुर्गा साहू हेमंत साहू सालिक साहू तखत साहू जगदेव साहू दथरथ साहू संघ जिलाध्यक्ष नारद साहू सरपंच रंगीता कुशल साहू उपसरपंच हेमंत कुमार साहू सचिव प्रभु राम साहू मे तहसील साहू संघ भारत भूषण साहू रेखराम साहू जगदेव साहू सहित समस्त जनप्रतिनिधिगण ग्रामवासी सामाजिक गण उपस्थित रहे l

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker