RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआरंग विधायककानून व्यवस्थाकृषिक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधार्मिकपुलिस प्रशासनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वास्थ विभाग

मुख्यमंत्री ‘विष्णुदेव’ साय के साये में नई ऊर्जा के साथ होगा विकास ,,,,,विधायक गुरु शुखवंत साहेब

Development will take place with new energy under the shadow of Chief Minister 'Vishnudev', MLA Guru Shukhwant Saheb.

मुख्यमंत्री ‘विष्णुदेव’ साय के साये में नई ऊर्जा के साथ होगा विकास ,,,,,विधायक गुरु शुखवंत साहेब

 

The narad news 24,,,,,रायपुर/आरंग। प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पार्टी के प्रति समर्पित कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना जाना, सर्वहारा वर्ग का सम्मान है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ विकास के पथ पर निर्बाध गति से आगे बढ़ेगा। आरंग विधायक गुरु शुखवंत साहेब ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा विधायकों ने विष्णुदेव साय को दल का नेता चुना है, जिसके लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

विधायक गुरु शुखवंत साहेब ने कहा कि की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों के कार्यों पर जनादेश दिया है। आने वाले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश की जनता के भरोसे को पूरा करने के लिए काम करेगी।

आरंग विधायक गुरु शुखवंत साहेब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते पांच सालों राजनीतिक वनवास काटा है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने अत्याचार बर्दाश्त किया है। प्रदेश की जनता के दर्द को भारतीय जनता पार्टी बेहतर समझती है, उस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार ना केवल मरहम लगाएगी, बल्कि प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करने के लिए काम करेगी।

विधायक गुरु शुखवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस बात की गारंटी दी है, उसको प्राथमिकता से पूरा करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है, जिसके लिए पूरे समर्पण के साथ हमारी सरकार काम करेगी। प्रदेश में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा, हर शिकायत का समाधान निकाला जाएगा।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button