BALODउप मुख्यमंत्री अरुण सावछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धार्मिकधार्मिक त्यौहार बधाई शुभकामनाएंबधाई शुभकामनाएंराम भगवान श्री रामरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनावविधायकवोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 724वीं जयंती समारोह में हुए शामिल

सेन जी महाराज ने आस्था, विश्वास और श्रद्धा भाव से की भक्ति, उनके बदले में भगवान को राजा के घर करनी पड़ी सेवा*पूर्व मुख्यमंत्री व सेन समाज के कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया

 

 

भाजपा ने सभी समाज का सम्मान किया, इस एकता से छत्तीसगढ़ बनेगा पहले नंबर का राज्य*

 

The Narad News 24,,,,,,बालोद।में  उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव बुधवार शाम को बालोद जिले के गुण्डरदेही में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 724वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह में श्री साव ने आदर्श विवाह करने वाले एक जोड़े को आशीर्वाद दिया। वहीं समाज के प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया।

श्री साव ने कहा कि, इस वर्ष तो सेन समाज के लिए गौरवशाली रहा है। सेन समाज का एक बेटा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने वैशाली नगर से समाज के रिकेश सेन को प्रत्याशी बनाया, और विधायक निर्वाचित हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, 13वीं शताब्दी में रीवा के बाधवगढ़ जन्म हुआ। सेन जी महाराज वीर सिंह जूदेव के यहां काम करते थे। काम के दौरान मंडली से जुड़े, और भगवान की आराधना में लीन हो गए। वो प्रभु सेवा में इतने लीन हो गए कि, उनके बदले में भगवान को आकार राजा साहेब की सेवा करनी पड़ी। और राजा साहेब ने सेन जी महाराज जी को गले लगा लिया। सेन जी महाराज से यहीं प्रेरणा मिलती है कि, पूरी लगन, आस्था, विश्वास और श्रद्धा भाव के साथ भक्ति कीजिए, निश्चित रूप से मंजिल मिलेगी।

 

श्री साव ने कहा कि, भाजपा ने सभी समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। यही कारण है कि यहां सभी आपस में मिलकर रहते हैं। इस एकता की ताकत की बदौलत हम देश के पहले नंबर के राज्य बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ में क्या नहीं है, यहां कोयला, नदी, हीरा, जंगल और पहाड़ है। सबसे बड़े बड़ी ताकत ईमानदार ईमानदारी और मेहनती है। ऐसी ताकत देश में कही भी नहीं है।

समारोह में सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोना सेन, नंदकुमार सेन, उपेंद्र शंकर सेन, जगन सेन, खंभन लाल शांडिल्य, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, भाजपा नेता प्रमोद जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र चंद्राकर, सेन समाज के पदाधिकारी व समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker