उप मुख्यमंत्री अरुण सावकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबिलासपुररोजगारलाइफस्टाइलवन विभागविधायकव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

लोरमी में भारत माता की जय...वंदे मातरम् के जयकारे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

 

 

आन, बान और शान है हमारा तिरंगा झंडा, इसकी रक्षा के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने दे दी अपने प्राणों की आहुति : उपमुख्यमंत्री

 

 

The Narad News 24,,,,,,लोरमी। स्वतंत्रता दिवस के पहले लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने लोरमी में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सभी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जोश के साथ भारत मां के जयकारे लगाए।

मंगलवार दोपहर को देशभक्ति गीतों के साथ चांदली से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो धौराभाट, बोड़तरा,राम्हेपुर, तेलखाम्ही, गोंडखाम्ही, घोरबंधा, सारधा होते हुए लोरमी पहुंची। यात्रा को लेकर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का समय है, जिहोंने हंसते हंसते देश की खातिर फांसी के फंदे पर झूल कर देश को आजादी दिलाई।

श्री साव ने कहा कि, ये तिरंगा यात्रा लोगों में देशभक्ति जागृत करने के लिए, भारत माता के लिए, स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को सम्मान देने के लिए निकाले हैं। तिरंगा झंडा हमारा आन, बान और शान है। यह झंडा शान से फहराए, क्योंकि इसके लिए हमारे सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

 

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, युवा मोर्चा गोंडखाम्ही के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, लोरमी मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, देवरहट मंडल अध्यक्ष उत्तम साहू, कोषाध्यक्ष घनेंद्र राजपूत, लोरमी महामंत्री श्रेय त्रिपाठी, चंद्रमणि साहू, गोंडखाम्ही मंडल महामंत्री दीपक निर्मलकर, विनोद यादव, जिला महामंत्री माधव तिवारी, जिला महामंत्री अभिषेक पाठक, रामकुमार साहू, विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री, मुकुल तिवारी, देवेंद्र केशरवानी, चंद्रप्रकाश श्रीवास, रघुवीर साहू, राजू साहू, भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button