छत्तीसगढ़धार्मिक

कंधों में कावड़ लेकर महादेव घाट पहुंचे; कालाहाण्डी के कलाकारों को देखने उमड़ी भीड़: पूर्व मंत्री का भक्ति के साथ शक्ति प्रदर्शन

THE NARAD NEW24……………..छत्तीसगढ़ में चुनावी साल आए सावन में नेताओं की शिव भक्ति के साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी दिखाई दे रहा है। रविवार को पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी कांवड़ यात्रा निकाली। जो गुढ़ियारी से होकर महादेव घाट तक गई। इस यात्रा में ओडिशा के कालाहांडी के नर्तक कलाकारों को देखने भीड़ उमड़ी।

कंधो में कावड़ लेकर श्रद्धालु महादेव घाट पहुंचे

कांवड़ यात्रा की शुरुआत मारुति मंगलम भवन में विधि विधान और पूजा-पाठ के साथ हुई। फिर यात्रा तेलघानी नाका चौक, अग्रसेन चौक, आमापारा से होकर लाखे नगर चौक, रायपुरा होते हुए महादेव घाट पहुंची। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हटकेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। यात्रा की अगुवाई पूर्व मंत्री मूणत कर रहे थे।

ओडिशा के कालाहाण्डी का नर्तक दल।

इस कांवड़ यात्रा में ओडिशा के कालाहाण्डी के नर्तक दलों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। वे अपने कैमरों में इन कलाकारों के डांस को कैद करते नजर आए। हालांकि इस दौरान जगह-जगह जाम के हालात भी बने। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं दिखें। जहां से कांवड़ यात्रा गुजर रही थी वहीं से कार और बाकी वाहन भी क्रॉस हो रहे थे। वहीं यात्रा के पीछे भी गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button