सर्व क्षत्रिय राजपूत संगठन विधानसभा अध्यक्ष भवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।
Courtesy meeting with Chhattisgarh Assembly Speaker Dr. Raman Singh at Sarva Kshatriya Rajput Organization Assembly Speaker Bhavan.

The Narad news 24,,,,,रायपुर, 11 नवंबर: सर्व क्षत्रिय राजपूत संगठन छत्तीसगढ़ की केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार देर शाम राजधानी स्थित विधानसभा अध्यक्ष भवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सर्व क्षत्रिय राजपूत संगठन छत्तीसगढ़ की केंद्रीय समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि सभी राजपूत समाजों का एक साथ आना हमारी एकता और सामाजिक समन्वय का प्रतीक है। यह सामूहिक प्रयास हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज को सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने में सहायता मिलेगी ।
इससे पहले रविवार की दोपहर ठाकुर विघ्न हरण सिंह भवन सरोन में 15 राजपूत संगठनों की बैठक हुई। दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले अवधेश सिंह को सर्वसम्मति से सर्व क्षत्रिय राजपूत संगठन की केंद्रीय समिति का अध्यक्ष चुना गया है। जंजीर-चांपा जिले के रहने वाले देवेश सिंह को केंद्रीय समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. डॉ. शंकर सिंह गहरवाल को केन्द्रीय समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया है। राम कुमार सिंह राजावत को केंद्रीय समिति का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। रवींद्र सिंह को केंद्रीय कमेटी का सलाहकार मनोनीत किया गया है । श्रवण सिंह चौहान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गजेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिवभान सिंह भदौरिया एवं नयन सिंह परिहार को मनोनीत किया गया है ।
***


