RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

जगन्नाथ मंदिर परिसर में निरंतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर जनसेवा की मिसाल – पुरंदर मिश्रा

हर शनिवार स्वास्थ्य की सौगात, एक वर्ष से चल रही आयुर्वेदिक सेवा की सराहना – पुरंदर मिश्रा

 

The narad news 24,,,,,,,,,,,,रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर परिसर में विगत एक वर्ष से निरंतर प्रत्येक शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।

उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस निरंतर चल रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयाँ उपलब्ध कराना सेवा भावना और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

श्री मिश्रा ने कहा कि बड़ी संख्या में नागरिक इस शिविर से लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे न केवल जनस्वास्थ्य सुदृढ़ हो रहा है, बल्कि पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इस लाभकारी शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

 

उत्तर विधायक ने इस पुनीत कार्य से जुड़े सभी चिकित्सकों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

 

इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगी -डॉ. डी. के. गोस्वामी, कु. शैफाली सोनवानी, श्री रवि श्याम के डहर जी आदि है ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker