RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस का हाथ उनके पार्टी के भीतर के अपराधियों के साथ – डॉ. नवीन मार्कण्डेय

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया प्रेस को संबोधित

 

 

The Narad News 24,,,,रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जांजगीर के श्याम सुपर मार्केट में डकैती की साजिश को अंजाम देते नकाबपोश अपराधियों की गिरफ्तारी और इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर के भी शामिल होने पर प्रदेश में अपराधों को लेकर स्यापा मचा रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश में घट रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए कि वह जनता के साथ है या फिर लूटमार करने वाले अपराधियों के साथ खड़ी है?

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ उनके पार्टी के भीतर के अपराधियों के साथ है कांग्रेस और अपराधियों का एक संगठित गिरोह बनता जा रहा है इसका डकैती प्रकरण ताजा मामले हैं जो हथियार बरामद हुए हैं, वह क्षेत्रीय विधायक के घर से मिले हैं। इससे यह साफ है कि कांग्रेस जनता की सेवा और सुरक्षा के रास्ते से भटक चुकी है। कांग्रेस अपराधियों को इस तरह संरक्षण देकर अपराधियों का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण कर रही है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि बलौदाबाजार हिंसा से लेकर डकैती के इस ताजा खुलासे तक कांग्रेस का यही राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा है। कांग्रेस के विधायक के घर से हथियार मिल रहे हैं, कांग्रेस की एक महिला विधायक का रेत खनन के अवैध कारोबार के लिए रंगदारी वसूलने का ऑडियो वायरल हो रहा है, किसानों के लाखों रुपए फर्जी तरीके से अपने और अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करने के आरोप भी कांग्रेस के ही एक विधायक पर लगे हैं। बस्तर से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस नेताओं की अपराधों में संलिप्तता उजागर हो रही है। एनसीआरबी की रिपोर्ट इस बात को बताती है कि कांग्रेस शासनकाल में कितने अपराध हुए है और उसके लिए कौन जिम्मेदार हैं।

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा हमेशा यह कहती रही है कि प्रदेश में जहां भी अपराध होता है, वहाँ या तो कांग्रेस का संरक्षण होता है, या कांग्रेस के नेतागण ख़ुद ही अपराध में संलिप्त होते हैं। एक तो ऐसा कर कांग्रेसी अपनी दादागिरी जमाना चाहते हैं, अपराधियों को संरक्षण देकर जनता को डरा-धमकाकर सहयोग लेना चाहते हैं, और दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था की ख़राब स्थिति बता कर सरकार पर हमला भी करना चाहते हैं। कांग्रेस का यह दोहरा राजनीतिक चरित्र ही प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा पर सबसे बड़ी चुनौती है।

 

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल भी उपस्थित थीं।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button