स्कूलों को बंद करने विरोध में कांग्रेस का शिक्षा न्याय आंदोलन
Congress's Shiksha Nyaya Andolan against the closure of schools
The Narad News 24,,,,,,रायपुर/03 जून 2025। प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा किया, चार चरणों में आंदोलन होगा।
पहले चरण में 5, 6 एवं 7 जून 2025 को जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित होगा, जिसमें वरिष्ठ नेतागण मीडिया के माध्यम से इसका विरोध करेंगे।
दूसरा चरण में 9, 10 एवं 11 जून को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
तीसरा चरण 16 से 25 जून 2025 तक 3 से 5 किलोमीटर की जिला स्तरीय ”शिक्षा न्याय यात्रा“ निकालकर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
चौथा चरण 1 से 10 जुलाई 2025 तक प्रत्येक ब्लाक में 5 से 10 बंद स्कूलों में पालको, विधायकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में नये सेटअप के नाम पर किये जा रहे युक्तियुक्तकरण से 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिये जायेंगे, जिससे प्रदेश में लगभग 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल में कार्यरत रसोईयों, भृत्य, स्वीपर महिला समूहों के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा व रोजगार के रास्ते बंद हो जायेंगे। राज्य के इस रोजगार विरोधी नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी द्वारा “शिक्षा न्याय” आंदोलन किया जा रहा हैं।



