BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

नक्सली की मां से समर्पण की अपील का आग्रह सरकार की विवशता – कांग्रेस

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/11 नवंबर 2025। गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सल नेता हिडमा और देवा की मां से मिलकर उनको समर्पण करने के लिये अपील करने का आग्रह करना सरकार की विवशता को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि उन दोनो को अपनी मां या अभिवावको की बात का इतना ही मान होता तो नक्सलवादी क्यों बनते? कौन माता पिता चाहता है, उनका पुत्र, पुत्री गलत रास्ते पर जाये। गृहमंत्री का यह कदम राजनैतिक प्रोपोगंडा के अलावा कुछ भी नहीं है। सरकार के पास अपनी नीति पराक्रम पर भरोसा नही रह गया है, इसलिए वह अब अनुनय विनय पर उतर आई है। यह बताता है कि सरकार नक्सलवाद के मामले में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार नक्सल नियंत्रण के मामले में दिग्भ्रमित नजर आ रही है। विशेष तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा दोनो के ही बयान बताते है कि यह लोग नक्सल मामले में सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की राजनीति कर रहे है। सरकार दावा करती है कि नक्सली उनकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर समर्पण कर रहे है, लेकिन सरकार का कोई भी जिम्मेदार नेता यह बताने की स्थिति में नही है कि पिछले दो सालो में सरकार ने नक्सल क्षेत्र के लिये क्या किया? बस्तर के रोजगार, शिक्षा विकास के लिये सरकार ने क्या किया?

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विश्वास विकास सुरक्षा के मूल मंत्र से नक्सलवादी घटनाओं और नक्सलवाद पर कमी आई थी। कांग्रेस की सरकार के समय दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप बनाये गये पहुंच मार्ग बनाये गये। अबूझमाड़ में दो पुल बनाया गया। 300 से अधिक स्कूलों को खोला गया, राशन दुकान, अस्पताल खोला गया, 67 से अधिक वनोपजों की खरीदी की गयी। लोगो का भरोसा सरकार और सुरक्षा बलो के प्रति बढ़ा था। नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ था। 600 से अधिक गांव नक्सल मुक्त हुये थे, नक्सली केवल बीजापुर के कुछ ब्लाक और अबूझमाड़ तक सिमट गये थे।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker