RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबलौदाबाजारराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासतनामी समाजस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य विभाग

अपनी सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने मंत्री दयाल दास विपक्ष पर आरोप लगा रहे,,,, कांग्रेस 

Minister Dayal Das is blaming the opposition to cover up the failure of his government, Congress

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर/ 11 जून 2024। मंत्री दयाल दास बघेल के आरोपों को झूठा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपनी सरकार कि असफलता और नाकामी पर पर्दा डालने के लिए मंत्री कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे। लगभग एक महीने पहले पवित्र जैत खाम के साथ तोड़फोड़ असमाजिक तत्वों ने किया तभी से समाज आक्रोषित था लोग जाँच कि मांग कर रहे थे वास्तविक दोषियों पर कार्यवाही चाह रहे थे सरकार ने कार्यवाही क्यों नहीं किया। बड़ी संख्या मे लोग इकट्ठा होने वाले थे सरकार को सूचना थी फिर सतर्कता क्यों नहीं बरती गयी।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार इस अप्रिय घटना के लिए जबाबदेह है सरकार सजग होती तो यह अप्रिय घटना नहीं घटती।

यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती। गिरौदपुरी धाम से 5 किलोमीटर दूर एक बस्ती मानाकोनी है। यहां पर पुरानी गुफा है, जो बाघिन गुफा के नाम से प्रचलित है। जहां जैतखाम और सतनामी समाज के पूजा स्थल में तोड़–फोड़ की गई थी।इससे पूरे सतनामी समाज में आक्रोश है। इसके बाद समाज के लोगों ने पहले भी प्रर्दशन और चक्काजाम करके विरोध प्रदर्शन किया था। पूरे घटनाक्रम में घोर प्रशासनिक लापरवाही स्पष्ट है।बलौदा बाजार कि घटना कि नैतिक जबाबदेही ले कर मुख्यमंत्री तत्काल इस्तीफा दे।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा सरकार कि अनिर्णय वाली स्थित राज्य कि जनता पर भारी पड़ रही। सत्ता मे बैठे हुए लोगो को समझ ही नहीं आ रहा कैसे सरकार चलाना है इसीलिए राज्य मे अराजकता और अपराध बढ रहे है।

 

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button