कांग्रेस नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को दिए बूथ मैनेजमेंट के टिप्स,,, रायपुर उत्तर दक्षिण पश्चिम एवं ग्रामीण विधानसभा के बूथ एजेंटो की बैठक
Congress leaders gave booth management tips to booth presidents, meeting of booth agents of Raipur North South West and Rural Assembly.

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 5 मई 2024 रायपुर लोकसभा में 7 में को मतदान होना है जिसको देखते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले चारों विधानसभा के बूथ अध्यक्षों एवं एजेंट को ट्रेनिंग दी,राजीव भवन में हुई इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के तमाम नेता गण उपस्थित थे।

बैठक में बूथ एजेंटो को मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से समझाया गया। मशीन की जांच से लेकर माकपोलिंग को समझाया गया।फर्जी मतदान के साथ दावा आपत्ति के लिए फॉर्मेट भी प्रदान किया गया।बूथ में बैठने के लिए किट भी प्रदान की गई साथ ही बाहर बैठने वाले एजेंटो के लिए मतदाता पर्ची भी उपलब्ध कराई गई।
गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं के लिए पंडाल ठंडे पानी की व्यवस्था कूलर इत्यादि जरूरतों की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
इस ट्रेडिंग प्रोग्राम में प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दु शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सभापति प्रमोद दुबे पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पूर्व विधायक रेखचंद जैन महेंद्र छाबड़ा पंकज शर्मा कन्हैया अग्रवाल सन्नी अग्रवाल विनोद तिवारी सुमित दास नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी दीपा बग्गा संजय सोनी अरुण जंघेल सुरेश चन्नावर सतनाम पनाग आकाश तिवारी अमितेश भारद्वाज उत्तम साहू देवेंद्र यादव सुरेश उपाध्याय उपस्थित थे।


