BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSक्रिकेटखेल समाचारछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

क्रिकेट मैच के टिकटो की काला बाजारी हो रही – कांग्रेस

ऑनलाइन टिकिट बुक करने के बाद घंटों लाइन लगवाया जा रहा है

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/29 नवंबर 2025। भारत, साउथ आफ्रिका के बीच नवा रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले क्रिकेट मैच के टिकटों में काला बाजारी खुलकर की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ऑनलाइन टिकट बेचे जाने की घोषणा राज्य क्रिकेट संघ ने किया था, लेकिन सिर्फ आधे घंटे में वेबसाइट को बंद कर दिया गया। जिन लोगो ने ऑनलाइन टिकिट खरीद लिया था। उनको टिकिट की मेन्यूल टिकट लेने के लिये इंडोर स्टेडियम बुलाया गया। लेकिन वहां भी आधे घंटे में काउंटर बंद कर दिया गया। क्रिकेट प्रेमी घंटो कतार लगाकर टिकिट लेने का इंतजार करते रहे। पहले ऑनलाइन बुक करना उसके बाद फिर बुलाकर लाईन लगवा कर मेन्यूल टिकिट देना। ऐसोशियसन का गैर जिम्मेदाराना रवैया हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को कन्शेसन रेट में टिकिट की घोषणा की थी पर विद्यार्थी भटक रहे है, उन्हें रियायती टिकिट नहीं दिया जा रहा है। सभी टिकटों को पीछे दरवाजे से बेच दिया गया।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नागरिक पैसे देकर टिकिट नहीं पा रहे है। आयोजक मंत्रियों सत्तारूढ़ दल के नेताओं और अधिकारियों के घर काम्पलीमेंट्री टिकिट भेज रहे है। जो स्टेडियम में राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से कांग्रेस की सरकार ने बनाया था। भाजपा सरकार ने उसे क्रिकेट संघ को मुफ्त में सौंप दिया। बदले में राज्य सरकार राज्य की जनता के लिये रियात दर पर टिकिट भी नहीं दिलवा पा रही। सन् 2001 में गाढ़ी कमाई का 100 करोड़ रू. से अधिक राशि लगा था। आज उसी स्टेडियम पर होने वाले मैच को देखने राज्य की जनता को परेशान होना पड़ रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रायपुर का वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम राज्य सरकार ने राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से बनाया गया है। इस स्टेडियम पर होने वाले मैच को देखने का पूरा हक प्रदेश की जनता का है, लेकिन स्टेडियम को जैसे ही एसोशियेसन को हैंडओवर हो गया ऐशोसियेशन राज्य के क्रिकेट प्र्रेमियों को परेशान करने पर उतर आया है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker