BREKING NEWSCONGRESHCONGRESH CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

अभी तक 5 लाख किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है,, कांग्रेस

एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन में परेशानी हो रही सरकार सोसायटी में पंजीयन कराये

 

 

The Narad News 24,,,रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन की तिथि भले ही अक्टूबर माह तक बढ़ा दी गयी है, लेकिन पोर्टल में किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। अभी तक पूरे किसानों का पंजीयन नहीं हुआ है, पिछले साल के मुकाबले 5 लाख किसान पंजीयन से वंचित है। पिछले साल 28 लाख किसानों ने धान बेचा था। परंपरागत रूप से यदि 10 प्रतिशत किसान भी बढ़ते है तो इस साल 31 लाख किसान धान बेचेंगे। एग्री स्टेक पोर्टल में आने वाली दिक्कतों पोर्टल बंद रहने, डाटा की गड़बड़ियों खसरा खतौनी में मिलान नहीं होने से बहुत से किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। जिनका पंजीयन पोर्टल से नहीं हो रहा उनका पंजीयन सोसायटियों में करने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। धान खरीदी की तिथि तक जिनका पंजीयन नहीं हुआ है, उनको संबधित सोसायटी में पंजीयन कराने का अवसर दिया जाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिन किसानों ने धान बेचने के लिए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन करवा लिया है सरकार ने उनके लिए नया नियम बना दिया कि उन्हें अब सोसायटियों में रकबा सत्यापन कराना होगा। गिरदावरी डिजिटल क्राप सर्वे के बाद भी रकबा सत्यापन करने किसानों को परेशान करने के लिए अनिवार्य किया गया है। सरकार को किसानों पर भरोसा नहीं है किसान झूठ बोलकर धान बेचेंगे क्या? सरकार किसानों का पूरा धान खरीदना नहीं चाहती इसलिए तमाम नियम कायदे बना कर परेशान किया जा रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दुर्भावना पूर्वक किसानों के लिए लगातार कठिनाई पैदा कर रही है ताकि समर्थन मूल्य पर कम से कम धान खरीदना पड़े। पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट है, दुगुने-तिगुने दाम पर डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी सर्वविदित है। अब एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन की अनिवार्यता और प्रक्रियागत खामियों के चलते खुद ही समस्या पैदा करके समर्थन मूल्य में धान खरीदी से बचना चाह रही सरकार पिछले वर्ष के धान का निराकरण नहीं कर पाई है सरकार एक साल में ही 3100 में धान खरीदने में हांफ गई है।

 

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker