BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़राजनीति

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस का हमला:कहा: मोदी छत्तीसगढ़ आए और एक बार फिर झूठ परोस कर चले गये

THE NARAD NEWS24……………………………प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने जमकर हमला बोला है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से राज्य के लोगों को निराशा हुई। प्रधानमंत्री सिर्फ भाजपा की चुनावी संभावनाओं को तलाशने आये थे लेकिन उनकी सभा से नदारत भीड़ यह बताने के लिये पर्याप्त था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री को और भाजपा दोनों को नकार दिया।

भाजपा ने दावा किया था प्रधानमंत्री की सभा में 1 लाख लोग आयेंगे लेकिन पूरी ताकत लगाने के बाद मोदी की सभा में 10 हजार लोग भी एकत्रित नहीं हुये। बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मित्र अडानी के व्यापार को बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ आये थे। प्रधानमंत्री ने जिस रेल कॉरीडोर का शिलान्यास किया वह छत्तीसगढ़ की जनता के लिये नहीं अडानी के फायदे के लिये था।

सरकार को बदनाम करने की असफल कोशिश

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पीएम ने राजनैतिक दुर्भावनावश कांग्रेस सरकार पर गलत आरोप लगाया। भ्रष्टाचार का प्रमाणित आरोप नहीं लगा पाने वाली भाजपा के पीएम ने झूठ बोला। ईडी भेजकर गलत कार्यवाही करवाया आैर फिर सरकार को बदनाम करने कोशिश की गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सिकल सेल छत्तीसगढ़ की कुछ जातियों में पाया जाता है ना कि आदिवासियों में। छत्तीसगढ़ में सिकलसेल के खिलाफ जंग भूपेश सरकार लड़ रही है। प्रत्येक जिला अस्पतालों को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया गया है।

वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि पीएम आवास और गरीबी के मामले में झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर एक बार फिर मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को तार-तार किया है। मोदी को बताना चाहिए था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर साढ़े सात लाख से अधिक आवासहीनों के लिए आवास की मांग की है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker