छत्तीसगढ़देश

सितंबर में निपटा लें ये 5 जरूरी काम:₹2000 का नोट बदलने और पैन-आधार लिंक करने का आखिरी मौका, 14 दिन खुलेंगे बैंक

THA NARAD NEWS24……………..सितंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। इस महीने डी-मैट अकाउंट का नॉमिनेशन भरने और 2000 हजार रुपए के नोट बदलने जैसे जरूरी कामों की डेडलाइन खत्म हो जाएगी।

आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने के लिए अब सिर्फ 14 दिन का टाइम बचा है। वहीं, इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद ए मिलाद जैसे कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं, जिससे महीने में छुट्टियों की भरमार है। सितंबर के महीने में सिर्फ 16 दिन ही बैंक खुलेंगे।

1. फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका
अगर आप फ्री में आधार अपडेट कराना चाहते हैं, तो आपके पास इसका आखिरी मौका है। UIDAI ने फ्री में आधार अपडेट करने की सुविधा दी हुई है। इसकी डेडलाइन 14 सितंबर को खत्म हो रही है। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा। पहले यह सुविधा 14 जून तक थी। इसके बाद इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।
download
2. दो हजार के नोट बदलने का आखिरी मौका
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई को 2000 के नोट बंद करने की घोषणा की थी। RBI ने देशवासियों को 2 हजार के नोट बदलने के लिए 4 महीने का वक्त दिया है। ये डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही है।
3. सितंबर महीने में 14 दिन खुलेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, सितंबर महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार यानी 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 10 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
4. डीमैट अकाउंट का नॉमिनेशन भरने की डेडलाइन
डीमैट अकाउंट के माध्यम से शेयरों में निवेश करने वाले लोगों को भी 30 सितंबर तक नॉमिनेशन भरने और नॉमिनेशन वापस लेने की प्रोसेस पूरी करनी होगी। निर्धारित समय सीमा में नॉमिनेशन नहीं किए जाने पर इन्वेस्टर्स के ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट फ्रीज हो सकते हैं।
5. आधार-पैन 30 सितंबर से पहले लिंक करें
अगर आपने अभी तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो 30 सितंबर 2023 तक ऐसा कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पैन इन-एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद पैन से जुड़े कई काम रुक जाएंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) 30 जून 2022 के बाद से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए 1 हजार रुपए लेट फीस वसूल रहा है।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button