BJPBJP CGBREKING NEWSDHAMTARIDURGEDUCATIONHOSPITALKORBAMp BREKING Newspm modiRAJNANGAONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSअंबिकापुरआबकारी विभागआरंग विधायकआरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेबउप मुख्यमंत्री अरुण सावउप-मुख्यमंत्री विजय शर्माकवर्धाकवि काव्यकांकेरकानून व्यवस्थाकुरूद विधायक अजय चंद्राकरकृषिकैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगनकोंडागांव कांकेरकोरिया बैकुंठपुरक्राइमखाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेलखेल मंत्री टंकराम वर्माखेल समाचारखैरागढ़गरियाबंद।गोंड समाजगौरेला पेंड्रा मरवाहीघोषणा पत्रछत्तीसगढ़जगदलपुरजयपुरटेक्नोलॉजीडोंगरगढ़दिल्ली ख़ास ख़बरदुर्गदुर्ग भिलाईदेशधमतरीधमतरी कुरूदधारसीवा रायपुरधार्मिकनगर निगम नगर पालिकानारायणपुरपत्थलगांव (जशपुर)पश्चिम विधायक राजेश मूणतपार्षदपुलिस प्रशासनबधाई शुभकामनाएंबलौदाबाजारबस्तरबिलासपुरबीजापुरबेमेतराबेमेतरा नवनिर्वाचित विधायक दीपेश साहूमंत्री ओपी चौधरीमंत्री बृजमोहन अग्रवालमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकासमंत्री लखन लाल देवांगनमध्य प्रदेशमनोरंजनमहतारी वंदन योजनामहासमुंदमाता पिता दिवस 14 फरवरी बधाई शुभकामनाएंमुख्य निर्वाचनमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायमौसम विभागरक्षामंत्री राजनाथ सिंहराजनीतिराजिमराम भगवान श्री रामरामविचार नेताम कृषि मंत्रीरायगढ़रायपुर  प्रेस क्लबरायपुर उत्तररायपुर उत्तर नवनिर्वाचित विधायकरायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववन विभागवित्त मंत्री ओपी चौधरीविधायकवोटव्यापारशिक्षाशिवरीनारायण जिलासतनामी समाजसतनामी समाज धर्म गुरु बाल दास साहेबसरगुजासुकमासूरजपुरस्वच्छता अभियानस्वास्थ विभागस्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों के साथ आम लोगों ने मिलकर दी बधाई सीएम विष्णुदेव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह, बधाई शुभकामनाएं 

बधाई शुभकामनाएं,,, सीएम साय को सभी ने इतने कम समय में मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभार

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार को आज तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्रियों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय भी लोगों से आत्मीयता से मिले, उनका अभिवादन स्वीकारा और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रहीं।

 

 

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुन्नूलाल मोहिले, संपत अग्रवाल, अनूज शर्मा, श्रीमती भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनहितैषी फैसलों और मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए आभार जताया। प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आये लोगों ने तीन माह के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

 

गौरतलब है कि तीन महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को प्रति माह एक हजार रुपए की सहायता की पहली किश्त के रूप में 655 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

 

 

वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रुपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है, जो देश में सर्वाधिक है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भी छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है, समृद्धि और खुशहाली का बजट है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker