RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिखाद्य विभागछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़रायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

कलेक्टर ने खाद एवं बीज उठाव को लेकर अधिकारियों की ली बैठक  खाद बीज को लेकर किसानों ना हो कोई दिक्कत, समय पर पर्याप्त भंडारण हो: कलेक्टर डॉ सिंह

Collector held a meeting with officials regarding lifting of fertilizer and seeds Farmers should not face any problem regarding fertilizer and seeds, there should be adequate storage on time: Collector Dr. Singh

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 15 मई 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जिले में खाद बीज के उठाव को लेकर संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्हांेंने कहा कि प्रतिदिन का लक्ष्य तय करें और खाद और बीज का उठाव लक्ष्य कर सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कृषि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो। उन्होंने कहा कि किसानों से आग्रह किया जाए की अभी से खाद और बीज का उठाव किया जाए।

उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों को आसान कर अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलाने के भी निर्देश समिति के कर्मचारियों को दिये।

कृषि विभाग के मैदानी अमला और अधिकारी को निरंतर अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करने के साथ किसानों संे संपर्क रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खाद-बीज के भंडारण व उठाव पर निगरानी रखें। इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, उप संचालक कृषि के.के कश्यप, सहकारी बैंक की सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button