छत्तीसगढ़राजनीति

CM बोले – 72 मामलों में 449 आरोपियों की गिरफ्तारी, अगर हम शामिल होते तो क्या ये कार्रवाई होती?: ऑनलाइन सट्टा एप की छत्तीसगढ़ में कोई ब्रांच नहीं

THE NARAD NEWS24……………………..छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे के मामले में ED की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इसकी कोई ब्रांच नहीं है, जो सट्टा खिलाने वाले हैं, वे जरूर यहां के हैं। सीएम ने बताया कि 30 मार्च 2022 को इस मामले में पहली FIR दुर्ग में की गई थी, फिर रायपुर, बिलासपुर और सभी जगहों पर 72 मामले छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्ज कर 449 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कार्रवाई अब तक कहीं नहीं हुई है लेकिन कार्रवाई करने वालों पर ही मामले में शामिल होने का आरोप लग रहा हैं। सीएम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दिल्ली,गोवा और मुंबई में अलग-अलग जगहों में हुई हैं और अब तक 196 लैपटॉप 885 मोबाइल और बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जप्त किए गए हैं। 40 लाख से ज्यादा नगदी और डेढ़ करोड़ से अधिक की सामग्री जप्त की गई है। इसके अलावा 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि और करीब 1000 बैंक खातों को सीज किया गया है।

ऑनलाइन सट्टा एप में पकड़े गए आरोपियों की रिमांड 29 अगस्त को खत्म होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑनलाइन सट्टे का कोई भी ब्रांच या कार्यालय नहीं है। सट्टे से जुड़े सभी लोग गिरफ्तार या अंडरग्राउंड हो चुके हैं। ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में कठोर कानून,छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 जो इस समय राज्य में लागू है और उसी के तहत कार्रवाई की गई है।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker