छत्तीसगढ़

700 एमएम मोटी राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त; मरम्मत के लिए निगम का वॉटर शटडाउन : रायपुर के कई इलाकों में आज नहीं आएगा पानी

THE NARAD NEWS24………………………..राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई मंगलवार सुबह से प्रभावित रहेगी। नगर निगम 47 एमएलडी को भरने वाली मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत करवा रहा है। जिसके चलते संजय नगर और आसपास में इलाकों में वॉटर शटडाउन की स्थिति बनी रहेगी।

संजय नगर के सैलानी मोहल्ला के पास रविवार रात में 700 एमएम मोटी राइजिंग पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। नगर निगम सोमवार को पूरे दिन मरम्मत करवाने में लगा रहा, लेकिन सुधार नहीं हो सका। इस काम मे समय लगने की एक वजह ये भी रही कि ये पाइप सकरी गलियों से होकर गुजरी है। जिससे आसपास पुराने घरों की नींव भी है। इसी वजह से अधिक सावधानी निगम के मजदूर बरत रहे है।

नगर निगम राइजिंग पाइप का मरम्मत काम करवा रहा है।

पाइपलाइन की मरम्मत के कामों को देखने के लिए निगम के जल विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस काम की वजह से संजय नगर स्थित पानी टंकी में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी जिससे टिकरापारा, धरमनगर, महामाया नगर वार्ड के कई इलाकों में पानी की सप्लाई 29 अगस्त को नही हो पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में नगर निगम पानी की टैंकर की व्यवस्था करवा रहा है। जिससे लोगों को कम से कम परेशानी हो।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button