RIAPURRIAPUR BREKING NEWSआबकारी विभागछत्तीसगढ़राजनीति

CM केजरीवाल और मान का छत्तीसगढ़ दौरा:16 सितंबर को जगदलपुर में बड़ी सभा, बस्तर की आदिवासी सीटों पर आप की नजर

THE NARAD NEWS24…………………………………………आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा पर रहेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आएंगे। वह बस्तर के जगदलपुर में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। केजरीवाल का तीन महीने में तीसरा दौरा है।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का 3 महीने में यह तीसरा दौरा है। इससे पहले 2 जुलाई को बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की बड़ी सभा हुई थी, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

केजरीवाल से पहले संजीव झा का दौरा

केजरीवाल और मान के पहले मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुके हैं। ‘आप’ के जारी बयान के अनुसार संजीव झा ने घोषित विधानसभा चुनाव के 10 उम्मीदवारों के साथ बैठक की। साथ ही बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल या कहें ग्राउंड लेवल पर पार्टी द्वारा किए जा कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं को चुनावी विजयी मंत्र भी दिया।

इससे पहले AAP ने ‘केजरीवाल की गारंटी’ नाम से रायपुर में आयोजन किया था।

बस्तर में आप का फोकस
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने वाली है, लेकिन पार्टी का फोकस बस्तर संभाग की सीटों पर ज्यादा है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का जगदलपुर दौरा अहम माना जा रहा है।

3 बड़े चेहरे AAP में शामिल

केजरीवाल के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीन बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सक्ती जिले के कांग्रेस नेता चरणदास महंत के करीबी और जाने-माने समाजसेवी अनुभव तिवारी, कांकेर के रिटायर्ड डीएसपी डीएस डेहारी और धमतरी के भोजराज साहू ने ‘आप’ की सदस्यता ली।

संजीव झा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button