छत्तीसगढ़हादसा

CM ने कहा, देवभूमि में आई आपदा का मिलकर करेंगे सामना; फोन पर भी की बात:हिमाचल को 11 करोड़ रुपए देगी छत्तीसगढ़ सरकार

छ.ग. के सीएम कल हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की और आज मदद का ऐलान किया है।

हिमाचल प्रदेश में मची तबाही और आपदा को लेकर छत्तीसगढ़ से मदद के हाथ बढ़े हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को ट्वीट कर 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले गुरुवार को ही हिमाचल के CM से उन्होंने फोन पर बात की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा है कि- देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं। हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने कल हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की और आज मदद का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ के साथ ही साथ हरियाणा सरकार ने भी हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं यहां बाढ़ राहत के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा देश के अन्य राज्य और केन्द्र से भी मदद मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश इस समय भारी तबाही का सामना कर रहा है। बाढ़, बारिश और लैंड स्लाइड की वजह से कई लोगों की मौत और घर तबाह हो चुके हैं। इस बीच शुक्रवार को राज्य सरकार ने स्टेट डिजास्टर घोषित करने का निर्णय लिया।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है।सामान्य स्थिति बहाली के लिए आपकी ओर से किए जा रहे हर आवश्यक प्रयास में हम आपके साथ खड़े हैं।


हिमाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश जारी है। इस मानसून सीजन 55 दिनों में 113 बार लैंडस्लाइड हुई। बारिश और लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 330 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच शुक्रवार को राज्य सरकार ने स्टेट डिजास्टर घोषित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुछ देर में इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker