क्राइमछत्तीसगढ़

रायपुर, दुर्ग-भिलाई में 8 ठिकानों पर दबिश, तड़के CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम :सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के घर ED की रेड

भिलाई में सीआरपीएफ जवानों के साथ घरों में ईडी की टीम ने दबिश दी।

THE NARAD NEWS24 ……….छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फिर छापेमारी की है। रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग-भिलाई में सट्‌टा कारोबार से जुडे 8 लोगों के घर छापा मारा गया है। रायपुर में तीन जगहों वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्ण भूमि और अशोका रत्न में रेड मारी गई है। अशोका रत्न में रहने वाले ज्वैलरी और पेट्रोल पंप संचालक के दो ठिकानों पर दबिश दी गई है।

भिलाई में रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल के इसी घर में कार्रवाई की गई है।

कारोबारी के निवास में सीआरपीएफ के जवानों के साथ ईडी की टीम पहुंची है। भिलाई के फरीद नगर निवासी ट्रांसपोर्टर के यहां भी कार्रवाई की गई है। सट्‌टा कारोबार से जुड़े लोगों के यहां कार्रवाई क जा रही है। दुबई से पैसों के हवाले का लिंक मिला था।

भिलाई के शांति नगर सन्नी सतनाम के इस घर में ईडी की टीम तड़के कार्रवाई करने पहुंची है।

दुर्ग में जमीन खरीदी बिक्री का काम करने वाले मोहम्मद सद्दाम उर्फ बच्चा खान के भिलाई निवास पर ईडी ने कार्रवाई की है। बच्चा खान मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी माने जाते हैं। फरीदनगर स्थित निवास में चार ईडी के अधिकारी सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। भिलाई में ही रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम के यहां जांच जारी है। दुर्ग के पद्मनाभपुर के सतीश चंद्राकर के यहां छापा मारा गया है।

कार्रवाई के करने इन गाड़ियों से पहुंचे हैं ईडी के अफसर।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker