BJPBJP CGBREKING NEWSEDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSबधाई शुभकामनाएंमहतारी वंदन योजनामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिराजिम

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुईं , कहा- पीएम मोदी ने पूरे विश्व में बढ़ाया भारतीय संस्कृति का मान

Chief Minister's wife Kaushalya Devi Sai participated in Rajim Kumbh Kalp Mela, said- PM Modi has increased the respect of Indian culture in the whole world.

 

The narad news 24,,,,रायपुर। राजिम कुंभ कल्प के 13वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय राजिम पहुंची। कौशल्या देवी ने सर्वप्रथम महानदी आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वहां से मुख्य मंच पर साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ संत समागम पर पहुंचकर संतो को नमन करते हुए सभी संतों से आशीर्वाद लिया।

 

 

कौशल्या देवी साय ने कहा कि संत गंगा समान है। इनके चरण में आने पर हमें प्रयागराज जाने की जरूरत नहीं होती। यदि किसी भी अच्छे कार्य में देरी होती है तो बिल्कुल निराश होने की जरूरत नहीं है क्योकि कार्य पूर्ण तभी होगा जब प्रभु श्रीराम की इच्छा होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला को अयोध्या में लाकर भारतीय संस्कृति का मान पूरे विश्व मे बढ़ाया है। यहीें वजह है कि रामोत्सव आधारित राजिम कुंभ को भव्यता प्रदान करने में धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूरी लगन से मेहनत की जिसका परिणाम हम सभी के सामने है। इतने सारे साधु-संतों के आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहे हैं और उनके अमृत वचनों का रसपान हम सभी कर पा रहें है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker