RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

भाजपा स्थापना दिवस पर एनजीओ प्रकोष्ठ का नेत्र जाँच शिविर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की शिरकत

The narad news 24,,,,,,,,,रायपुर,,,,,,। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से पार्टी ने जनकल्याण के अपने संकल्प को दोहराया। इस विशेष शिविर में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल और वरिष्ठ नेता अशोक बजाज सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*भाजपा स्थापना दिवस का महत्व*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस न केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे हैं। एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह नेत्र शिविर इसी विचारधारा का प्रतीक है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लक्ष्य को दर्शाता है।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिविरार्थी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker