BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़बधाई शुभकामनाएंमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायराजनीतिरायपुर उत्तरलाइफस्टाइलविधायक

मुख्यमंत्री साय ने विधायक मिश्रा का किया सम्मान

सीएम साय ने विधायक मिश्रा के आग्रह पर कहा, सरकार करेगी पहल

मुख्यमंत्री साय ने विधायक मिश्रा का किया सम्मान

The narad news 24,,,,,रायपुर।में  राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंदौर स्टेडियम में बुधवार को कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रायपुर उत्तर विधानसभा से प्रचंड बहुमत के साथ विजय श्री हासिल करने वाले विधायक पुरंदर मिश्रा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया।

 

उल्लेखनीय की विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार वापसी करते हुए सत्ता के शिखर को दूसरी बार हासिल किया है। वहीँ रायपुर उत्तर विधानसभा से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे पुरंदर मिश्रा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। प्रदेश में सर्वाधिक अंतर से जीत हासिल करने वालों में विधायक मिश्रा छठवें स्थान पर हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर बुधवार को कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव अपने मोमेंटो प्रदान कर विधायक मिश्रा को सम्मानित किया।

इस दौरान मंच पर सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर सहित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सभी विधायकगण के अलावा प्रदेश भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

सीएम साय ने विधायक मिश्रा के आग्रह पर कहा, सरकार करेगी पहल

रायपुर। राजधानी के वृंदावन हॉल में बुधवार को लोकतंत्र सेनानी संघ ने प्रांतीय परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रहपूर्वक कहा कि मीसा बंदियों को पूर्व में मिलने वाली सम्मान राशि फिर से प्रारंभ करने पर विचार कर सकते हैं। इस पर सीएम विष्णुदेव ने सरकार के द्वारा हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही है।

 

लोकतंत्र सेनानी संघ ने प्रांतीय परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन में विधायक मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने भी शामिल हुए। विधायक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मीसा बंदियों के लिए सम्मान राशि की पहल भाजपा की डॉ रमन सरकार ने किया था, लेकिन पिछली सरकार ने उस पर रोक लगा दी। विधायक मिश्रा ने मुख्यमंत्री से उस व्यवस्था को पुनः बहाल करने का आग्रह किया।

विधायक मिश्रा के आग्रह को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहां की फिलहाल में घोषणा तो नहीं कर रहा हूं लेकिन सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि मीसा बंदियों को मिलने वाली सम्मान राशि फिर से बाहर की जा सके।

The Narad News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button