RIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़धार्मिकमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायलाइफस्टाइल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया  मुख्यमंत्री साय

Chief Minister Vishnudev Sai paid tribute to Mahatma Gandhi by offering flowers on his death anniversary photograph.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया  मुख्यमंत्री साय

 

The narad news 24,,,,,,रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। उन्हीं की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker