EDUCATIONRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकानून व्यवस्थाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीपत्रकारपुलिस प्रशासनमुख्य निर्वाचनराजनीतिरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरेलवेरोजगारलाइफस्टाइललोकसभा चुनाववोटव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

Chief Electoral Officer Smt. Reena Babasaheb Kangale expressed her gratitude to all the officers, employees, organizations and voters who participated in the Lok Sabha elections.

 

The Narad News 24,,,,,,रायपुर 5 जून 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, लोक सेवी संस्थाओं तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन गतिविधियों का प्रभावी रूप से प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी शासकीय एवं गैर शासकीय प्रतिभागियों, विभिन्न लोक सेवी संस्थाओं और संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button