छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा – 80+ और दिव्यांगों की डाक मतपत्र से होगी वोटिंग:विधानसभा चुनाव में संविदा कर्मचारियों की नहीं लगेगी ड्यूटी

THE NARAD NEWS24……………छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में संविदा और अनियमित कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। प्रदेश में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि सरकारी कर्मचारियों की ही चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा 80 साल से उपर और दिव्यांग मतदाताओं की वोटिंग के लिए डाक मतपत्र लेने मतदान कर्मचारी उनके घर आएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि इसके लिए 80 से ज्यादा उम्र के लोगों को इसके लिए इलेक्शन नोटिफिकेशन के 5 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। साथ ही 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता होने पर ही मतदान कराने के लिए टीम उनके घर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अब भी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोटिंग के लिए मतदान केन्द्र जाना ही ज्यादा पसंद करते हैं। बीते दिनों जिन राज्यों में इलेक्शन हुए वहां बुजुर्ग और दिव्यांगों का अच्छा रिस्पॉन्स रहा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार,निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता
मतदाताओं की कुल संख्या – 1.97 करोड़
पुरुष मतदाताओं की संख्या – 98.2 लाख
महिला मतदाताओं की संख्या – 98.5 लाख
ट्रांसजेंडर्स मतदाता – 762
80 साल से ज्यादा उम्र वाले – 2.02 लाख
दिव्यांग मतदाता – 1.47 लाख
सर्विस इलेक्टर्स – 19,854
आयोग की टीम ने शनिवार को सभी जिले के कलेक्टर और एसपी की बैठक ली।


शुक्रवार को मतदाता महोत्सव का भी निरीक्षण टीम ने किया।

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम 8878141022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker