RIAPURRIAPUR BREKING NEWSकृषिछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

छत्तीसगढ समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ ने दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर  हड़ताल से लैम्पस में कामकाज ठप है।

छत्तीसगढ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटरों का 8 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर भी नाराजगी

 

 

The Narad News 24,,,,, रायपुर में छत्तीसगढ समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ ने दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 सितंबर को शुरू किया। संघ से जुड़े सभी ऑपरेटर काम बंद कर रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल से ऑफिस के साथ धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन काम प्रभावित हो रहा है।

छग समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर प्रदेश व्यापी आह्वान पर 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मांगों लेकर पहले ऑपरेटरों ने 29 से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल की थी। सरकार ने मांगों को पूरा करने के लिए ध्यान नहीं दिया गया तो संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। हड़ताल के तीसरे दिन 20 सितंबर को ऑपरेटर संघ रायपुर में रैली निकालने के लिए प्रयासरत थे,

ऑपरेटरों की हड़ताल से लैंप्सों में कामकाज ठप है।

लेकिन अनुमति नहीं मिली। ऑपरेटर संघ की मांगें हैं कि ऑपरेटर कई वर्षों से कार्यरत हैं, जिनका नियमितीकरण किया जाए। शासकीय कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिए जाएं। दुसरी मांग है कि लंबित वेतन बढ़ोतरी का लाभ शीघ्र दिया जाए। ऑपरेटरों में 8 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर भी नाराजगी है।

ऑपरेटर संघ के अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने से लैंप्स में ऑफिस काम प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का धान खरीदी कार्य प्रभावित हो रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश अधिकारी ने कहा कि ऑपरेटर संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 सितंबर से शुरू की है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।

संघ 18 सितंबर से काम बंद कर हड़ताल पर गए

| छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए हैं। इसके चलते लैम्पस के कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रदेशभर के कम्प्यूटर ऑपरेटर दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन में है। इसके चलते लैम्पस में किसानों को वितरित ऋण अंतर्गत खाद वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमायोजना तथा खरीफ ऋण वितरण की आल लाईन एंटी व संस्था का वार्षिक अंकेक्षण के लिए लेखा मिलान आदि कार्य प्रभावित हो रहा है। तहसील पखांजूर आपरेटर संघ के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने बताया शासन से नियमित किए जाने व नवीन निर्देश के आधार पर संविदा वेतनमान में 27 प्रतिशत की वृद्धि कर अगस्त 23 से वेतन दिए जाने की मांग शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे,
उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल
उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव
उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर
सचिव मोहन डहरिया
एवं संतोष साहू, नरेश साहू प्रमिला मानिकपुरी, राजकुमारी साहु, राकेश दुबे, दुलार साहू, संदीप यादव एवं पुरे प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

The Narad News 24

दा नारद न्यूज 24 The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9516140716,9685662222

Related Articles

Back to top button