BJPBJP CGRIAPURRIAPUR BREKING NEWSछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़धरसीवा विधायकधारसीवा रायपुररोजगारलाइफस्टाइलविधायकव्यापारशिक्षा

अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ ,कहा- सभी मिलजुलकर गांव,नगरऔर क्षेत्र का विकास करेंगे,विधायक अनुज शर्मा 

अब ट्रिपल इंजन सरकार की योजनाएं तेजी से लागू होंगी: अनुज

 

 

The Narad News 24,,,,,, रायपुर जनपद पंचायत धरसींवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। जनपद चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। इसी कड़ी में सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने नगर व क्षेत्र के विकास की शपथ ली। इस दौरान भाजपा की नव-निर्वाचित धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के धरसींवा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला ढिलेन्द्र सेन जी एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री दिनेश खूंटे जी एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मान. विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी, श्री राम पंजवानी जी,श्री अशोक सिन्हा जी, श्री अंजय शुक्ला जी एवं मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के सम्माननीय कार्यकर्ता गण उपस्थित थे और सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करने की बधाई दी। इस अवसर पर धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि मैं जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने गांव के विकास और समृद्धि के लिए भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया। यह जनादेश हमें गांव की अधोसंरचना, मूलभूत सुविधाओं और जनहित की योजनाओं को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व हमने हमर संकल्प पत्र एवं पार्टी नेतृत्व में अटल संकल्प पत्र में कई महत्वपूर्ण संकल्प किए हैं। जिस पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाई है। अब हम सभी जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि उन संकल्पों को हम धरातल पर लेकर आए जिसमें आप सभी नगरवासियों के सुझाव और मार्गदर्शन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि भी अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि विगत 14 महीनों में भाजपा की सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। अब यह अवसर हमें मिला है कि डबल इंजन भाजपा सरकार की कुशल नीतियों, विकास कार्यों और जन कल्याण के प्रति समर्पित योजनाओं को ट्रिपल इंजन की रफ्तार से हमारे नगर व गांव तक पहुंचाएं। वहीं नव-निर्वाचित अध्यक्षों और सभी पार्षदों को मिलकर अपने वार्ड, क्षेत्र व नगर का विकास सुनुश्चित करेंगे और समृद्ध धरसींवा विधानसभा के संकल्प को पूरा करेंगे।

मैं सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ।

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker