BREKING NEWSEDUCATIONIED नक्सलियोंRIAPURRIAPUR BREKING NEWSकरणी सेना अध्यक्ष तोमर सिंगकवि काव्यकानून व्यवस्थाक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेश विदेशपत्रकारपुलिस प्रशासनरायपुर उत्तररायपुर कलेक्टररायपुर ग्रामीणरायपुर दक्षिणरायपुर पुलिसरायपुर भठगांवरोजगारलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षास्वच्छता अभियानस्वास्थ विभाग

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर टेंगना तालाब के पास मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ।

अवैध मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी धरम सिंह उर्फ धरमा गिरफ्तार

 

 

The Narad News 24,,,,,रायपुर पुलिस

दिनांक 15.01.2025 अवैध मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी धरम सिंह उर्फ धरमा गिरफ्तार

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर टेंगना तालाब के पास मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी के कब्जे से कुल 4.10 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) किया गया है जप्त।*

* जप्त मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) की कुल कीमत है लगभग 40,000/- रूपये।*

 

* आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 10/25 धारा 21 NDPS एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

 

*विवरण* – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ लाल उमेन्द सिंह द्वारा अवैध नशे से संबंधित, प्रतिबंधित मादक पदार्थ, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे के तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 14.01.25 को थाना कबीर नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर टेगना तालाब के पास 01 व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) रखा है तथा बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर श्री दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम धरम सिंग उर्फ धरमा निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब में प्लास्टिक की पन्नी में बंधी हुई पुड़िया को लपेटकर छुपा कर रखा था जिसे पूछने पर मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) होना बताया ।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी धरम सिंग उर्फ धरमा को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 4.10 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा), कीमती 40,000 रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में *अपराध क्रमांक 10/25 धारा 21 नारकोटिक एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी – धरम सिंग उर्फ धरमा पिता निर्मल सिंह उम्र 48 साल साकिन LIG- 724, 725 वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।*

 

*कार्यवाही में निरीक्षक श्री दीपेश जायसवाल, सउनि. शिवालाल रत्नाकर, आर. 2232 गजेंद्र साहू, आर. 977 दीपक सिंह ठाकुर, आर. 2571 मोसिन खान, आर. 1103 राकेश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

The Narad News 24

The Narad News

भ्रष्टाचारियो,भूमाफियाओं,नशे के सौदागरों, समाज में धार्मिक उन्मादता फैलाने वालों, मोब लॉचिंग करने वालों, पशु क्रूरता करनेवालों, भ्रष्ट राजनेताओं, लापरवाह अधिकारी,कर्मचारियों, किसानों एवं वंचित समाज के लोगों का शोषण करने वालों के खिलाफ हमारी मुहिम (प्रतीक सेंगर)8878141022,9685662222

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker